PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केन्द्र सरकार द्वारा पूरे देश के छोटे एवं सीमांत किसानों की संख्या अधिक हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है, इसके अलावा उनके पास कोई अन्य रोजगार का जरिया नहीं है जिसके कारण कई बार उनकी फसलें बर्बाद हो जाने पर उनके पास आर्थिक समस्याएं आ जाती हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” को शुरू किया गया है। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 1 फरवरी 2019 में लगभग 75 हजार करोड़ रुपए के बजट के साथ शुरू की गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे देश के छोटे एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए साल में 6 हजार रुपए की धनराशि 3 किस्तों में रू2000 रूपये प्रति किश्त के आधार पर प्रदान करती है जिसमें वह सभी लघु एवं सीमान्त किसान आवेदन करते हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके बारे पूरे विस्तार से इस लेख में जानकारी प्रदान की गई जिसकी सहायता से आप पूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान सम्मान निधि योजना को पूरे देश के लिए लागू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश भर के सभी छोटे और सीमांत किसानों को लाभ दिया जा रहा है। अब तक पूरे देश में करोड़ों किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत पंजीकृत किए जा चुके हैं और उनको 2000 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

पहले इस योजना को केवल 2 हेक्टेयर भूमि वाले किसानों को लाभ दिया जाता था। लेकिन बाद में इसे बदल कर सभी किसानों के लिए कर दिया गया है, जिससे कि पूरे देश के सभी छोटे और सीमान्त किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सरकारी महत्वपूर्ण योजना का आप भी योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं इसकी पूरी जानकारी जानने के लिए हमारे इस लेख में पूरा विस्तार से बता गया है जिसे पढकर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढें:- लो आ गये ई श्रम कार्ड के 2000 रूपये ऐसे चेक करें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Highlights
योजना का नाम | PM Kisan Samman Nidhi Yojana |
लाभार्थी | देश के किसानों को आय समर्थन |
लेख का प्रकार | पीएम किसान सम्मान निधि 2023 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया |
द्वारा लॉन्च किया गया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
वर्ष | 2023 |
पीएम किसान केवाईसी अंतिम तिथि | 28 फ़रबरी 2023 |
योजना के लाभ | प्रति वर्ष कुल 3 किश्तों में 6000 रु |
पीएम-किसान हेल्पलाइन नंबर | 155261 / 011-24300606 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता क्या हैं?
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana में पूरे देश के सभी किसान ऑनलाइन आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।
- PM Kisan Samman Nidhi Yojana में आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास भूमि एवं उसके दस्तावेज होने चाहिए।
- एक समग्र परिवार आईडी पर मात्र एक किसान ही आवेदन कर सकता है।
- सरकारी नौकरी या सरकारी पद पर नियुक्त कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।’
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिये गये बिन्दुओं का पालन करें-
- किसान को सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- अब आधिकारिक वेबसाइट का होमपेज प्रदर्शित हो जाएगा।
- वहां पर आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन विकल्प पर जाना होगा।
- इसके बाद आप आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य एवं सुरक्षा कोड का चयन करें।
- इसके उपरांत नया आवेदन फॉर्म प्रस्तुत होगा जिसमें आप मांगी गई जानकारी, भूमि की जानकारी, बैंक पासबुक विवरण, इत्यादि जमा करें।
- सभी प्रकार की जानकारी जमा हो जाने पर आप आवेदन को सबमिट करें।
- पीएम किसान योजना हेतु आप पंजीकृत हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की लाभार्थी सूची की जांच कैसे करें?
पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना चेक करने के लिए नीचे दिए गए बिन्दुओं का उपयोग करें-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- होमपेज पर “फार्मर कॉर्नर”आप्शन के नीचे “बेनिफिशियरी सूची” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नये पेज पर अपने राज्य‚ जिला‚ ग्राम पंचायत एवं ग्राम इत्यादि का चयन करें।
- अब आपको जानकारी जमा हो जाने के उपरांत, जमा करें विकल्प पर जाना होगा।
- पीएम किसान योजना लाभार्थी सूची उपलब्ध होगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
किसानों की 13वीं किस्त कब आएगी
आपको बता दें कि पहले से पंजीकृत देश के लाखों किसानों को अब तक PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 12 किश्त प्राप्त हो चुकी हैं और अब सभी किसान आने वाली 13वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। अगली किश्त यानि 13वीं किश्त की धनराशि ट्रांसफर किए जाने के लिए अभी तक कोई भी निर्देश नहीं दिए गए हैं लेकिन कई मीडिया खबरों अनुसार 13वीं किश्त की धनराशि जल्दी ही किसानों के खाते में ट्रान्सफर की जायेगी।
किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
किसान सम्मान निधि योजना का आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in है।
पीएम किसान योजना हेतु अंतिम तिथि क्या है?
पीएम किसान योजना हेतु पात्र किसान कभी भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कब प्रारंभ हुई थी?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पूरे देश में 1 फरवरी 2019 को लागू की गई थी।
पीएम किसान योजना की 13वीं किश्त किसानों के खाते में कब आयेगी?
पीएम किसान योजना की 13वीं किश्त किसानों के बैंक खाते में जल्द ही ट्रांसफर की जाएगी।
यह भी पढें:-
- एमपी बेरोजगारों के लिए खुशखबरी 10वीं‚ 12वीं पास के लिए बम्पर भर्ती
- इस बार इन छात्रों को ही मिलेगी स्कालरशिप‚Renewal Form का आवेदन यहाँ से करें।
- अपने मोबाइल से स्कॉलरशिप कैसे चेक करें?