UP Police Constable Age Relaxation: यूपी पुलिस में 52 हजार कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले उम्मीदवारों के मन में कई सबाल भी उठ रहे हैं कि वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निकाली गई नागरिक पुलिस भर्ती के करीब 5 साल बाद आने वाली 52699 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार करते हुए राज्य के लाखों युवा आयु अधिक होने के बाद आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं।
Table of Contents
UP Police Constable Age Relaxation 2023
उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 हजार सिपाही भर्ती को लेकर राज्य सरकार द्वारा हाल ही में कई अपडेट जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों के मन में इसे लेकर कई प्रश्न भी उठ रहे हैं। वर्ष 2018 में UPPRPB द्वारा निकाली गई नागरिक पुलिस भर्ती के करीब 5 साल बाद आने वाली 52,699 कॉन्स्टेबल भर्ती की राह देख रहे राज्य लाखों उम्मीदवार ओवरएज होने की शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई उम्मीदवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रहे हैं कि कोविड के 2 वर्षों के दौरान कोई भर्ती यूपी पुलिस द्वारा नहीं निकाली गई, जिसके कारण प्रदेश के लाखों युवाओं की आयु निर्धारित आयु सीमा से अधिक हो गई है‚ जिससे वह युवा आने वाली नई पुलिस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
- इसे भी पढें- Intelligence Bureau Recruitment 2023: इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) में खाली 2386 पदों पर होगी भर्ती
- इसे भी पढें- UP PRD Bharti 2023: यूपी के 21 जिलों में पीआडी के 1465 पदों पर निकली बम्पर भर्ती पूरी जानकारी यहां मिलेगी।
कई केंद्रीय भर्तियों और राज्यों में दी गई है छूट
बता दें कि केंद्रीय बलों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों द्वारा निकाली जा रही ही पुलिस भर्तियों के लिए निर्धारित आयु सीमा में 2 या 3 वर्ष की छूट सभी वर्गों के उम्मीदवारों को दिए जाने के घोषणाएं की जा रही हैं या जारी की गई अधिसूचना में कोविड के चलते विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस में 7 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 26 जून से शुरू हो गई है, जिसमें निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट सभी उम्मीदवारों को दी है। इसी प्रकार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सरकार ने भी आयु सीमा 2 या 3 वर्ष की छूट देने की घोषणा की है। दूसरी तरफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा भी जीडी और ट्रेड्समैन भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।
UP Police Constable Age Relaxation 2023
सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोविड के चलते छूट की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से उम्मीदवार सोशल मीडिया के जरिए मांग कर रहे हैं। रविवार को उम्मीदवारों ने #UPCONSTABLEAGERELAXATION हैशटैग के साथ 70 हजार से अधिक ट्वीट किए थे। हालांकि, यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस विभाग में निकली गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती के अनुसार देख जाये तो पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 26 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को यूपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाती है।
इसे भी पढें-
- UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान‚ यहां जानिए
- UP Home Guard Bharti 2023 : होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती के बारे में जाने डिटेल में।
- UP Anganwadi Bharti 2023: यूपी में आंगनवाड़ी की नई भर्ती कब तक शुरू होगी‚ यहां जानिए