LPG Cylinder Price Today: भारत की राजधानी दिल्ली में आज भी ग्रहकों को घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रूपये दिया जायेगा‚ इस लेख में हम जानेंगे कि आज तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दामों को लेकर क्या फैसला लिया। पिछले 6 माह में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दो बार बढ़े और 3 बार घट चुके हैं। इसके अलावा यदि हम 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात करें तो 06 जुलाई 2022 के बाद 01 मार्च 2023 को इसकी कीमतों में बदलाव किया गया।
आपको क्या लगता है कि घरेलू गैस के रेट में बदलाव करना चाहिए तो इस खबर को पढने के बाद अपनी राय कमेंट बाक्स में अवश्य दें। आइए जानते हैं कि LPG Cylinder Price Today क्या हैं
Table of Contents
LPG Cylinder Price Today
LPG Cylinder Price Today: 01 जुलाई 2023 को एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अपडेट होंगे। पिछले तीन महीने से घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylender Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, इस अवधि में दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 2119.50 रुपये से 1773 रुपये पर आ गया। यानी जहां कॉमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों ग्रहकों को 346.50 रुपये सस्ता मिला वहीं, घरेलू सिलेंडर रखने वालों को कोई राहत नहीं देखने को मिली।
- इसे भी पढें:- Work From Home Jobs 2023: जिओ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका‚ डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर निकली भर्तियों, 20,000 का सैलरी, आवेदन ऐसे करें
- इसे भी पढें:- पिता होमगार्ड जवान और मां आंगनबाड़ी शिक्षिका है‚ बेटा बना वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर
- इसे भी पढें:- UP Police Constable Vacancy 2023 Notification: अभी आई खबर, यूपी पुलिस कांस्टेबल के 52 हजार पदों की अधिसूचना 15 जुलाई तक होगी जारी, जानिए
6 महीनों में सिलेंडर के रेट कितनी बार बढे और कम हुए
बता दें कि पिछले 6 महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 2 बार बढ़े और 3 बार घटे हुए। इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ। 01 दिसंबर 2022 को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1744 रुपये था। 01 जनवरी को इसमें 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई और फिर यह 1769 रुपये पर पहुंच गया।
फरवरी महीने में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और 01 मार्च को यह 350.50 रुपये महंगा होकर 2119.50 रुपये पर पहुंच गया। 01 अप्रैल 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर 91.50 रुपया सस्ता होकर 2028 रुपये हो गया। 01 मई को भी इसकी कीमतों में बदलाव किया गया‚ इसके बाद यह 1856.50 रुपये हो गया। 1 जून 2023 को भी 19 किलो का नीले रंग वाला सिलेंडर की कीमत कम होकर 1773 रुपये रह गया।
एलपीजी गैस की कीमत (Rs./19 kg cylinder)दिल्ली
- 1 जून 2023 1773
- 1 मई 2023 1856.5
- 1 अप्रैल 2023 2028
- 1 मार्च 2023 2119.5
- 1-फरवरी-2023 1769
- 1 जनवरी 2023 1769
- 1 नवंबर 2022 1744
- 1 अक्टूबर 2022 1859.5
- 1 सितंबर 2022 1885
- 1 अगस्त 1976.5
- 6 जुलाई 2022 2012.5
- 1 जुलाई 2022 2021
इसके अलावा यदि हम 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात करें तो 6 जुलाई 2022 के बाद 01 मार्च 2023 को इसकी कीमतों में बदलाव किया गया था। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस की कीमतों को कम करने के बजाय घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा करके 1053 से 1103 पर कर दिया। यह कीमतें दिल्ली की हैं। अब एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट अपडेट होने वाले हैं। उम्मीद है कि इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर की तरह घरेलू सिलेंडर में राहत मिलेगी।
इसे भी पढें:-
- UP Police Constable Vacancy 2023 Notification: अभी आई खबर, यूपी पुलिस कांस्टेबल के 52 हजार पदों की अधिसूचना 15 जुलाई तक होगी जारी, जानिए
- Dubai Rojgar Mela: योगी सरकार का बेरोजगारों को तोहफा, दुबई में नौकरी के लिए रोजगार मेला, जानिए
- UP Police Constable Age Relaxation 2023: युवाओं ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में मांगी छूट‚ जानिए